सर्वाधिक मेट्रो वाला सूबा बना उत्तर प्रदेश, महाकुंभ से पहले गंगा एक्सप्रेस-वे पर दौड़ने लगेंगी गाड़ियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल का एक बरस पूरा कर लिया है। तमाम चुनौतियों के बावजूद सूबे के विकास को पंख लग रहे हैं। 25 मार्च को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने छह वर्ष के कार्यकाल (प्रथम और द्वितीय) के दौरान हुए सूबे के विकास का लेखाजोखा भी प्रस्तुत किया।