गिरफ्तारी को गई पुलिस टीम पर हमला, महिलाओं के घेरने पर बैरंग लौटी पुलिस

एक संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि जब पुलिस टीम ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया तो उसके घर की महिलाएं ढाल बनकर खड़ी हो गईं और पुलिस से हाथापाई शुरू कर दी। मामला और बिगड़ता, इससे पहले ही चौकी इंचार्ज ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए वहां से बैरंग लौटने में ही भलाई समझी।