Project Cheetah: 70 बरस बाद चीतों वाला देश बना भारत

अफ्रीकी देश नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूनो नेशनल पार्क ( श्योपुर, मध्यप्रदेश) में बनाए गए विशेष बाड़े में छोड़ दिया। अपने जन्मदिन के मौके पर भारत की धरती पर चीतों की वापसी के लिए उन्होंने नामीबिया की सरकार और वहां के लोगों का आभार व्यक्त किया।