राजपथ नहीं अब कर्तव्य पथः PM Narendra Modi ने कहा- गुलामी के प्रतीक से मिली मुक्ति, देश को आगे ले जाएगा कर्तव्यपथ

गुरुवार की शाम रंग-बिरंगी रोशनी से नहाए सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने उद्घाटन किया। पीएम ने इंडिया गेट पर कभी जार्ज पंचम के लिए बनाई गई कैनोपी के नीचे हमारे नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। काले ग्रेनाइट से बनी नेताजी की प्रतिमा 28 फीट ऊंची है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट (India Gate) के बीच कर्तव्य पथ (पहले राजपथ) को भी देश को समर्पित किया।