अपराध समाचार

कुंडा पुलिस के हत्थे चढ़ा चोरों का गिरोह, चार मोटरसाइकिल बरामद

प्रतापगढ़ (मनीष सिंह बिसेन). कुंडा कोतवाली पुलिस ने शनिवार को अंतरजनपदीय चोरों के गिरोह को गिरफ्तार किया है। धरे गए आधा दर्जन चोरों के पास से चार मोटरसाइकिल, गांजा बरामद हुआ है। बरामद एक मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर पाया गया है।

यह भी पढ़ेंः अधूरी रह गई घरौंदा बनाने की ख्वाहिश, पांच बालिकाएं डूबीं

यह भी पढ़ेंः Accident: धनतेरस पर घर पहुंचा 15 लोगों की मौत का परवाना

कुंडा के सब इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह, शनि कुमार और भूपेश नाथ सिंह हमराहियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मोटर साइकिल चोरी के अंतरजनपदीय गिरोह के 06 सदस्यों सुखराम पटेल, संदीप पटेल उर्फ भोलू, मान सिंह, धर्मराज यादव, जीतेंद्र कुमार पटेल उर्फ नाटे, श्यामू पटेल को चोरी की तीन मोटर साइकिलों के साथ धर दबोचा। इसमें से एक बाइक पर फर्जी नंबर पाया गया। इसके अलावा तलाशी के दौरान 1.1 किलोग्राम गांजा, देशी बम और चोरी के एक अन्य अपाचे बाइक बरामद की गई।

यह भी पढ़ेंः बच्चों के लिए टीचर बन गए जिलाधिकारी, धनतेरस पर बच्चों को मिली स्मार्ट क्लास

इन अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारीः सुखराम पटेल पुत्र स्व. चौधरी पटेल (लालाबाजार, त्रिलोचनपुर, मानिकपुर), संदीप पटेल उर्फ भोलू सुत जगन्नाथ पटेल (गोपाल सिंह का पुरवा, मजरे बेधन, बाघराय), मान सिंह पुत्र राकेश बहादुर सिंह (पूरे भूपसिंह का पुरवा, ऐंठू, मानिकपुर), धर्मराज यादव पुत्र शिवहरख यादव (त्रिलोचनपुर, लालाबाजार, मानिकपुर), जीतेंद्र कुमार पटेल उर्फ नाटे पुत्र रामू पटेल (गोपाल सिंह का पुरवा, बेधन, बाघराय), श्यामू पटेल पुत्र स्व. खगरू पटेल (गोपाल सिंह का पुरवा, मजरे बेधन, बाघराय)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button