प्रयागराज में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीसी जोशी को दी श्रद्धांजलि

पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के आवास पहुंचकर जताया शोक
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) के प्रयागराज स्थित आवास पर पहुंचकर उनके पति स्वर्गीय पूरन चंद्र जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए चित्र पर पुष्पांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के भाई शेखर बहुगुणा, पुत्र मयंक जोशी, सुधा बहुगुणा, विनीता बहुगुणा, पुत्रवधू ऋचा जोशी, उत्तरा बहुगुणा, आशीष जोशी, डॉ. सुरेश द्विवेदी सहित अन्य परिजनों से भेंट कर दुख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इनमें महापौर गणेश केसरवानी, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, विधायक अवधेश सिंह और भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता शामिल रहे, जिन्होंने स्वर्गीय जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सायंकाल भी बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शोक व्यक्त करने पहुंचे। इनमें राज्य मंत्री गिरीश यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, क्षेत्रीय प्रचारक अनिल जी, विभाग प्रचारक शिवेंदु जी, आलोक मालवीय, पूर्व विधायक करतार सिंह, धर्मवीर गौड़, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, दीपक पटेल, पीयूष रंजन निषाद, प्रो. रंजना कक्कड़ और ज्ञान प्रकाश सिंह शामिल रहे, जिन्होंने परिवार को सांत्वना दी।
इसके अलावा रीता बहुगुणा जोशी के सहयोगियों और शुभचिंतकों—अभिषेक शुक्ला, संत प्रसाद पांडेय, राजेश त्रिपाठी, विजय पुरस्वानी, बाबा तिवारी, आशीष मिश्रा, मनु कक्कड़, मानस शर्मा, सुनील दास और अवधेश त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने भी शोक व्यक्त करते हुए स्वर्गीय पूरन चंद्र जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
