अवधउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरराज्य

पूरब में भगवा लहर पर मना जश्न, भाजपाइयों ने बांटी मिठाई, पटाखे फोड़े

प्रयागराज (आलोक गुप्ता).  भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी समेत अन्य राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनावों में मिली जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने व्यापक स्तर पर जश्न मनाया। जिले के गंगापार और यमुनापार में कई स्थानों पर आतिशबाजी की गई, मिठाइयां बांटी गईं और मंदिरों में दर्शन-पूजन कर जीत का उत्सव मनाया गया।

जिले के पार्टी कार्यालयों के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी रही। ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। कई जगहों पर विजय रैलियां निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

पार्टी नेताओं ने इस जीत को केंद्र में नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के “करिश्माई नेतृत्व” का परिणाम बताया। उनका कहना है कि सरकार की नीतियों, विकास कार्यों और संगठन की मजबूत पकड़ के कारण मतदाताओं ने भाजपा पर भरोसा जताया है।

पूरे यमुनापार में जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में  भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा। इसी क्रम में शंकरगढ़ के रामभवन चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य जश्न मनाया।

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अनूप केसरवानी ने कहा कि तीन राज्यों में मिली यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। देश की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ खड़ी है। आने वाले समय में भाजपा और भी मजबूती के साथ देश को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।

इस मौके पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अनूप केसरवानी, मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह, किसान नेता दीपक तिवारी, पूर्व सभासद सुजीत केसरवानी, शारदा तिवारी, नितेश केसरवानी, राजकुमार तिवारी, धीरज वैश्य एवं कमलेश सभासद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button