अवधइवेंटउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरभारतराज्य

नॉर्थटेक सिम्पोजियम-2026:स्वदेशी ड्रोन, सर्विलांस सिस्टम, जैकेट ने जीता दिल

सीएम योगी ने रक्षा प्रदर्शनी का किया अवलोकन, स्वदेशी तकनीकों क सराहा

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). नॉर्थटेक सिम्पोजियम-2026 के तहत आयोजित रक्षा प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उभरती स्वदेशी रक्षा क्षमताओं का अवलोकन करते हुए उन्हें सराहा। तीन दिवसीय आयोजन में आधुनिक युद्ध की जरूरतों के अनुरूप विकसित अत्याधुनिक तकनीकों और उपकरणों का व्यापक प्रदर्शन किया गया, जिसमें भारतीय सेना, उद्योग और स्टार्टअप्स की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

प्रदर्शनी के दौरान मुख्यमंत्री ने बुलेटप्रूफ जैकेट, टैक्टिकल गियर, आधुनिक हेलमेट और मल्टी-टेरेन ऑपरेशंस के लिए विकसित सैन्य उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने विशेषज्ञों से तकनीकी विशेषताओं की जानकारी ली और उत्पादों की उपयोगिता पर चर्चा की। ‘हेड-टू-बूट’ सुरक्षा प्रणाली, अत्यधिक विषम तापमान के लिए विकसित विशेष परिधान और मॉड्यूलर प्रोटेक्शन सिस्टम जैसे इनोवेशन प्रमुख आकर्षण रहे।

प्रदर्शनी में ड्रोन, स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम, उन्नत संचार उपकरण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित समाधान भी प्रदर्शित किए गए। ये तकनीकें संकेत देती हैं कि भारत पारंपरिक युद्ध से आगे बढ़कर मल्टी-डोमेन वॉरफेयर—साइबर, स्पेस और इलेक्ट्रॉनिक स्पेक्ट्रम—के लिए अपनी तैयारी मजबूत कर रहा है।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में एमएसएमई, स्टार्टअप्स और रक्षा क्षेत्र की कंपनियों की भागीदारी ने ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती दी। समापन अवसर पर सैन्य अधिकारियों, उद्योग प्रतिनिधियों और नीति निर्माताओं की संयुक्त उपस्थिति ने यह स्पष्ट किया कि भविष्य के युद्ध में तकनीक, नवाचार और साझेदारी की निर्णायक भूमिका होगी, और प्रयागराज का यह मंच उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button