दारागंज घाट पर पंचतत्व में विलीन हुए पीसी जोशी, बेटे ने दी मुखाग्नि

सीएम, डिप्टी सीएम समेत सूबे के तमाम दिग्गज राजनीतिज्ञों ने जताया शोक
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पूरन चंद्र जोशी का मंगलवार को अपराह्न करीब 3:00 बजे दारागंज घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र मयंक जोशी ने मुखाग्नि दी, जिसके बाद संगम में अस्थि विसर्जन किया गया।
दोपहर करीब 2:00 बजे मिंटो रोड स्थित आवास से सजे वाहन में पार्थिव शरीर को अंतिम यात्रा के रूप में दारागंज घाट ले जाया गया। इस दौरान परिवारजनों और शुभचिंतकों की बड़ी संख्या मौजूद रही। अंतिम यात्रा में विजय बहुगुणा, शेखर बहुगुणा, सौरभ बहुगुणा, सुधा बहुगुणा, विनीता बहुगुणा, ऋचा जोशी, साकेत बहुगुणा, उत्तरा बहुगुणा, निखिल बहुगुणा, डॉ. सुरेश द्विवेदी और आशीष जोशी सहित परिजन व इष्टमित्र शामिल रहे।
अंतिम संस्कार से पूर्व उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने रीता बहुगुणा जोशी के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पूर्व रक्षा मंत्री अजय भट्ट, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, कलराज मिश्रा और त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फोन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
दारागंज घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें सुबोध उनियाल, स्वामी चिदानंद सरस्वती, सांसद प्रवीण पटेल, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, वाचस्पति, पूजा पाल, एमएलसी केपी श्रीवास्तव, पूर्व सांसद केसरी देवी पटेल, कलेक्टर पांडे, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, पूर्व एमएलसी सुरेश त्रिपाठी, पूर्व मंत्री राकेश धर त्रिपाठी, पूर्व विधायक डॉ. अजय भारती, भाजपा नेता नीरज त्रिपाठी, महापौर गणेश केसरवानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, जमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला और जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पांडेय, शशि नंदन, पूर्व महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह, अपर महाधिवक्ता कार्तिकेय शरण, गौरव कक्कड़, विपिन डिसूजा, वाटर डिसिल्वा, सिस्टर लीसी, टीना मां, पदुम जायसवाल, प्रमोद मोदी, अभिषेक शुक्ला, संत प्रसाद पांडे, राजेश त्रिपाठी, विजय पुरस्वानी, मनु कक्कड़, मानस शर्मा और स्वप्निल द्विवेदी सहित अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।




