पखवारेभर से खराब पड़ी है राजकीय नलकूप की मोटर, सिंचाई का संकट
भदोही (विष्णु दुबे). रबी की प्रमुख फसल में दाने निकल रहे हैं। ऐसी दशा में यदि इन फसलों को पानी न मिले तो इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा। दूसरी तरफ औराई क्षेत्र के भवानीपुर गांव में स्थित राजकीय नलकूप पिछले एक पखवारे से खराब पड़ा हुआ है। जिससे गेहूं की फसल पानी बिना सूख (crisis of irrigation रही है।
जानकारी के अनुसार भवानीपुर गांव स्थित राजकीय नलकूप संख्या 241 की मोटर हफ्तों पूर्व जल गई थी। समस्या के समाधान के लिए किसानों ने काफी प्रयास किया, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। क्षेत्रीय किसान प्रभाकर दुबे, बबलू दुबे, रमाकांत दुबे ने बताया कि नलकूप की खराबी की सूचना नलकूप विभाग को दे दी गई है फिर भी नलकूप की मोटर नहीं लगाई गई।
किसानों ने कहा कि यदि समय से नलकूप की मोटर नहीं लगाई तो लगभग 200 बीघा से अधिक गेहूं की फसल सूखकर खराब हो जाएगी। इस संबंध में नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता संजय भारतीय ने बताया कि उक्त नलकूप को शीघ्र हीं ठीक करा दिया जाएगा, जिससे किसानों को कोई परेशानी न हो सके।
यह भी पढ़ेंः चोरी की घटना का खुलासाः पीतल के बर्तन, मोबाइल संग दो चोर गिरफ्तार
यह भी पढ़ेंः प्रेमी ने पंचायत में खाया जहर, गुजरात से शंकरगढ़ पहुंचे प्रेमिका के परिजन




