पूर्वांचल

नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी ने बढ़ाया महिलाओं का मान

स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के तहत 189 महिलाओं को दिया ‘‘नवदेवी सम्मान’’ सम्मान

07 मार्च से 30 मार्च तक जनपद में चलाया जाएगा ‘‘स्वच्छोत्सव- 2023’’ अभियान

भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के तहत सात मार्च से 30 मार्च तक ‘‘स्वच्छोत्सव-2023’’ अभियान जनपद में चलाया जा रहा है। इसके तहत ‘‘स्वच्छता में महिलाओं की भागीदारी’’ को लेकर चैत्र नवरात्रि की पूर्व संध्या पर 189 महिलाओं को नवदेवी सम्मान से नवाजा गया। उल्लेखनीय है कि 22 मार्च से प्रारंभ हो रहे नवरात्रि में मां दुर्गा के नव स्वरूपों के अनुसार निकाय स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के प्रयासों को पहचान कर नौ श्रेणियों में उन्हें सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि महिलाओं का ऐसा समूह, जिसने स्वच्छता के क्षेत्र में स्वयं ही उल्लेखनीय कार्य किया हो और दूसरे भी प्रेरित हुए हों, महिला द्वारा अनुपयोगी वस्तुओं से ऐसी वस्तु बनाई जा रही हो, जिससे आमदनी प्राप्ति के साथ ही साथ दूसरों को भी प्रेरित व सहयोग किया जा रहा हो, अपशिष्ट प्रबंधन में ऐसे उद्यमी, जिन्होंने उद्योग तैयार किए हो जिससे लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ हो, आदि को शामिल किया गया है।

इसी तरह सफाई मित्र, नवाचार स्वच्छता के रूप में महिला द्वारा कोई नवाचार किया गया हो, ऐसी महिलाए जिसने सामुदायिक खाद बनाने के लिए प्रेरित किया हो, महिला के प्रयासों द्वारा निकाय की स्थिति में परिवर्तन आया हो, आदि के क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं को सम्मानित किया गया।

आगरा से गिरफ्तार हुआ 25 हजार का इनामिया तस्कर सोनू जाट
संघ के पथ संचलन में भाग लेना न भूलें, राजा कोठी से निकलेगी टोली
Hindu Months: A Calendar of Festivals and Celebrations

जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र व सभी अधिशासी अधिकारियों द्वारा जनपद के सभी सात नगर निकायों में उपरोक्त सभी नौ श्रेणियों में तीन-तीन महिलाओं को चयनित करते हुए कुल 189 महिलाओं को सम्मानित किया गया है। इन चयनित महिलाओं में आगे मंडल व राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षाः उपर्युक्त कार्यक्रम के साथ ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निकाय की मासिक कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें एमआरएफ योजना, सीवेज ट्रीटमेंट प्लान, वेडिंग जोंस, स्वच्छता कार्यक्रम में कराए गए कार्य, 15 वित्त/राज्य वित्त एवं अन्य विकास कार्यों के तहत स्वीकृत कार्य, पेयजल आदि के स्वीकृत कार्य, गौशाला निर्माण, गौवंशों को पकड़कर स्थापित की जाने की स्थिति, ड्रेनेज/जल निकासी की व्यवस्था, प्लास्टिक मुक्त कार्य सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी  ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाएं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button