निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से चुनाव संपन्न करवाएं सभी अधिकारीः संजय कुमार खत्री
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री (Sanjay Kumar Khatri) की अध्यक्षता में आरओ और एआरओ को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। नगरीय निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के लिए मंगलवार को संगम सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी आरओ और एआरओ को पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष चुनाव कराने की सीख दी गई।
जिलाधिकारी ने सभी आरओ एवं एआरओ को निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित किए गए दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए निर्वाचन प्रकिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में बताई गई जानकारी को ध्यान में रखें। उन्होंने कहा कि जितनी सूक्ष्मता एवं गहनता से जानकारी प्राप्त करेंगे, उतनी ही असानी से निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल, ढंग संपन्न करा सकेंगे। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदंबा सिंह के अलावा सभी आरओ एवं एआरओ उपस्थित रहे।

