कविता, कहानी और गीत से बच्चों ने निपुण उत्सव में लगाया चार चांद
उच्च प्राथमिक विद्यालय भुलईपुर में निपुण उत्सव का आयोजन
अभिभावकों, ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में स्कूलों में मना निपुण उत्सव
भदोही (अनंत कुमार गुप्त). उच्च प्राथमिक विद्यालय भुलईपुर में बुधवार को बीईओ चंद्रशेखर आजाद के मार्गदर्शन में ‘नई सोच-नई पहल’ के तहत निपुण उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें 80 अभिभावकों ने भाग लिया और निपुण लक्ष्य के उद्देश्यों और बारीकियों को जाना। बच्चों ने कविता, कहानी और गीत के माध्यम से निपुण उत्सव में चार चांद लगाया।
बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी कला क्षमता का प्रदर्शन किया। इस दौरान निपुण लक्ष्य का शानदार संदेश अंकुश यादव और शिवम पाल ने दिया। प्रधानाध्यापक आशीष कुमार सिंह ने अभिभावकों और बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. बप्पी डे ने बच्चों को आशीर्वचन दिया।
इस कार्यक्रम में अजय कुमार सिंह, सूर्य भूषण पटेल, चंद्र भूषण मिश्र, पंकज कुमार, अनिल महतो, रवींद्र बच्चन, कुंदन कुमार, मैना देवी ग्राम प्रधान कल्लू राम, घनश्याम यादव और राजू यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाश सिंह व मंच का संचालन संजय कुमार कुशवाहा के साथ अंकुश और पीयूष यादव ने संयुक्त रूप से किया।

इसी क्रम में क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय धनापुर में निपुण उत्सव का आयोजन ग्राम प्रधान तहसीलदार तिवारी की अगुवाई में किया गया। ग्राम प्रधान तहसीलदार तिवारी ने निपुण मिशन की सराहना करते हुए कहा, बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा किया जा रहा यह प्रयास निश्चित रूप से बच्चों को निपुण बनाने में मददगार साबित होगा। निपुण उत्सव में बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न गतिविधियों की सराहना की और मेधावी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया।


