समर कैंप में एसबीएस एकेडमी के बच्चों ने सीखा कराटे, प्रतियोगिताओं में की सहभागिता
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). ग्रीष्मावकाश शुरू हो चुका है। विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। गर्मियों की छुट्टियों का उपयोग करने केलिए स्कूल प्रबंधन के द्वारा अलग-अलग गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इसी क्रम में एसबीएस अकादमी (SBS Academy) लाइनपार, शंकरगढ़ के द्वारा तीन दिनी समर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को सेल्फ डिफेंस के लिए कराटे सिखाया गया। इसके अलावा बच्चों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
एसबीएस अकादमी लाइनपार शंकरगढ़ के तीन दिवसीय समर कैंप में इलाहाबाद से आए स्पेशल कराटे ट्रेनर शराफत अली ने बच्चों को कराटे की ट्रेनिंग दी। सेल्फ डिफेंस के लिए सिखाए गए कराटे में बच्चों ने खूब दिलचस्पी दिखाई। इसी तरह आमिर अजहर ने योगा सिखाया। इस दौरान शतरंज, कैरम, ड्राइंग, क्राफ्ट, खोखो के अलावा इनडोर के तमाम गेम्स भी आयोजित किए गए।
समर कैंप के समापन पर विद्यालय के चेयरमैन एसबी सिंह और प्रिंसिपल शर्मिला सिंह के द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया गया।



