अपराध समाचार

बाजार गए बिजली मिस्त्री की हत्या कर शव कब्रिस्तान के पास फेंका, मोबाइल गायब

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). मंगलवार की शाम घर से सब्जी लेने के लिए बाजार गए बिजली मिस्त्री का शव बुधवार को एक कब्रिस्तान के नजदीक पाया गया। गले पर दबाव के निशान हैं। इसके अलावा हाथ-पैर पर रगड़ने के भी निशान हैं। सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेजा। मामले की सूचना होते ही रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। यह मामला झूंसी थाना क्षेत्र के कनिहार गांव का है। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य संकलन किया। मौके पर मृतक का मोबाइल नहीं मिला है।

जानकारी के मुताबिक गंगानगर के सराय इनायत थाना क्षेत्र के लंगड़ीपुर निवासी चिरौंजीलाल (35) पुत्र रामराज बिंद बिजली मिस्त्री था। मंगलवार की शाम वह सब्जी खरीदने के लिए घर से बाहर निकला था। इसके बद वह रातभर घर नहीं लौटा। चिरौंजीलाल के घर नहीं लौटने से परिजन परेशान थे और उसके नंबर पर ट्राई कर रहे थे, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था। परिजन लगातार उसकी तलाश में थे। इधर, बुधवार को सुबह झूंसी थाना क्षेत्र के कनिहार में स्थित एक कब्रिस्तान के पास उसका शव पाया गया।

URC portal पर करवाएं पंजीकरणः सूक्ष्म उद्यमियों को मिलेगा पांच लाख का दुर्घटना बीमा
Revenue Council: पांच वर्ष पुराने राजस्व वादों को सबसे पहले निस्तारित करने का आदेश

स्थानीय लोगों के द्वारा शव देखे जाने की सूचना पर मुकामी पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू किया। मृतक के गले पर निशान मिले हैं। इसके अलावा सिर से खून बह रहा था। चिरौंजीलाल के पास उसका फोन भी नहीं था। शिनाख्त होने पर इसकी जानकारी उसके घरवालों को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शव को चीरघर भेज दिया है। झूंसी इंस्पेक्टर वैभव सिंह ने बताया कि शव को चीरघर भेजते हुए मामले की जांच की जा रही है। मौके से फील्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्र किए हैं।

बताया जाता है कि मृतक चिरौंजीलाल अपनी पहली पत्नी की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। उसकी दूसरी शादी रेनू से हुई थी, जिससे उसे दो बच्चे आर्यन व गोलू हैं। चिरौंजीलाल अपनी पत्नी व बच्चों के साथ परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रहता था।

Shia PG College में भाई-भाभी असिस्टेंट प्रोफेसर और साला मैनेजरः शमील शमसी
आर्मी ऑफिसर बन देश सेवा करना चाहती हैं आर्य़ा, पिता भी सेना में सूबेदार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button