परिवार विवाह में गया तो चोरों ने पूरे इत्मिनान से खंगाला मकान, लाखों के जेवरात चोरी
75 हजार नगद, बच्चों का गुल्लक और लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ फेरा
वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए नौ जून को ही रीवा गया था पूरा परिवार
प्रयागराज (राहुल सिंह). जनपद में इन दिनों चोरों की घटनाओं में इजाफा हुआ है। झूंसी में हुई लाखों की चोरी की वारदात के बाद बेखौफ चोरों ने यमुनापार के कोरांव में एक बंद पड़े मकान से लाखों के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ करदिया है। दरअसल, पूरा परिवार एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिलहोने के लिए रीवा (मध्य प्रदेश) गया था। सोमवार को रात के दूसरे पहर जब परिवार घर लौटा तो मकान का ताला टूटा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले में कोरांव पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने मौका मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है।
चोरी की यह घटना कोरांव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कोरांव के सुभाषनगर मोहल्ला की है। सुभाषनगर मोहल्ला निवासी चंदन पुत्र स्व. भोलानाथ के द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक नौ जून को वह अपने परिवार के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होने केलिए रीवा (मध्य प्रदेश) चले गए थे। कार्यक्रम से फारिग होने के पश्चात वह सोमवार की शाम को रींवा से घर के लिए चला और रात के दूसरे पहर घर पहुंचा।
| भारत सनातन हिन्दू राष्ट्र, यहां राष्ट्रपिता की कल्पना कठिनः रामकुमार वर्मा |
| मरम्मत के दौरान नये यमुना पुल से भारी वाहन गुजरे तो थानेदार होंगे जिम्मेदार |
इसके बाद उन्होंने बाउंड्रीवाल में लगा ताला खोला और जब अंदर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर जाने पर पता चला कि पूरा मकान अस्त-व्यस्त है। आलमारी के ताले टूटे हैं और उसमें रखी नगदी, जेवरात आदि गायब है।
चंदन के मुताबिक चोरों ने एक जोड़ी जंजीर, झुमका, टप्स, नथिया, बाली, कील (सभी एक-एक जोड़ी), चांदी के पेटी, चेन, बिछिया, पायल, रजिस्ट्री के कागजात, मार्कशीट, आधारकार्ड, पासबुक, पैनकार्ड के साथ 75 हजार रुपये नगद, बच्चों का गुल्लक पर भी हाथ साफ कर दिया है। फिलहाल, चोरी की इतनी बड़ी वारदात के बाद पूरा परिवार धनविहीन हो गया है। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है।
| ऊंज पुलिस ने फिर किया पशु तस्करों का पीछा, 22 मवेशी संग तस्कर गिरफ्तार |
| अंत्योदय कार्डधारकों को राशन के साथ मिलेगी चीनी, निशुल्क राशन वितरण शुरू |