आॉफबीट (offbeat)

सैफई में लगा नेताओं का जमावड़ा, योगी आदित्यनाथ और आराधना मिश्रा ने दी श्रद्धांजलि

आज तीन बजे सैफई में किया जाएगा अंतिम संस्कार

सैफई (the live ink desk). समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह (Samajwadi Party Patron Mulayam Singh) के निधन पर चौतरफा शोक की लहर है। लखनऊ से सैफई (Lucknow to Saifai) तक नेताओं के आने-जाने की कतार लगी हुई है। विभिन्न दलों, संगठनों के लोगों ने सैफई पहुंचकर धरतीपुत्र नेताजी (Dhartiputra Netaji) को श्रद्धासुमन अर्पित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने भी सैफई जाकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी और शोकाकालु परिवार को ढांढस बंधाया।

यह भी पढ़ेंः Mulayam Singh Yadav: आठ बार MLA और सात बार बने MP, पीएम बनते-बनते रह गए

मुख्यमंत्री ने सैफई जाने की जानकारी अपने ट्वीटर हैंडल (twitter handle) के जरिए दी थी. इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मुलायम सिंह (Mulayam Singh) के साथ की दो फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि- मुलायम सिंह यादव की जुझारू, संघर्षशील और समाजवादी विचारधारा सेजुड़े एक महत्वपूर्ण स्तंभ थे। वे संघर्षों से तपे-बढ़े और प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। प्रदेश और देश में उनकी सेवाएं हमेशा याद की जाएंगी। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी (BJP State President Bhupendra Singh Choudhary) ने भी सैफई पहुंचकर श्रद्धांलजि दी।

दूसरी तरफ कांग्रेस नेता व रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा उर्फ मोना (Aradhana Mishra alias Mona, MLA from Rampur Khas) ने भी सैफई पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। आराधना मिश्रा (Aradhana Mishra) ने ट्वीटर हैंडल पर लिखा- सैफई पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल (State Congress Delegation) ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी और प्रियंका गांधी का शोक संवेदना पत्र अखिलेश को सौंपा। अगले ट्वीट में सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा ने लिखा- मुलायम सिंह यादव जी के देहांत से स्त्बध हूं। आज राजनीति में एक युग का अंत हो गया। उन्होंने समाजवाद और लोहिया के बताए रास्ते पर चलनेकेलिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने अपने आदर्शों से कभी समझौता नहीं किया।

यह भी पढ़ेंः Mulayam Singh के निधन पर PM ने जताया शोक, Tweeter पर शेयर की फोटो

मुलायम सिंह यादव को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए सोमवार शाम से ही सैफई में नेताओं का तांता लगा हुआ है। सपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव आजम खान भी अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ सैफई पहुंचे और नेताजी को पुष्प अर्पित किया। आजम खान को देख मुलायम का पूरा परिवार भावुक हो गया था। इसी क्रम में प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने भी शोक व्यक्त किया है।

मुलायम सिंह यादवका अंतिम संस्कार सैफई में किया जाएगा। इसके पूर्व आज दस बजे मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर आमजन के दर्शनार्थ रामलीला मैदान में रखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सैफई पहुंच सकते हैं, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक जानकारी अभी रिलीज नहीं की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button