बसपा में शामिल हुए Imran Masood, मायावती ने पश्चिमी यूपी का संयोजक बनाया
लखनऊ (the live ink desk). पश्चिमी यूपी के जनपद सहारनपुर के कद्दावर सपा नेता इमरान मसूद (Imran Masood) साइकिल की सवारी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया है। बुधवार को उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की और बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता हासिल की। इमरान मसूद की पश्चिमी बेल्ट में अच्छी-खासी पकड़ है और वह अल्पसंख्यकों के चर्चित रहनुमा के रूप में जाने जाते हैं।
Read Also: जनसंख्या असंतुलन देश के लिए बड़ा खतराः दत्तात्रेय होसबोले
सपा को छोड़कर बसपा में आने वाले इमरान मसूद ने इसी साल जनवरी में (विधानसभा चुनाव के पहले) कांग्रेस का साथ छोड़कर साइकिल की सवारी की थी। वह बेहट और देहात सीट से विस चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन समाजवादी पार्टी की तरफ से कोई तवज्जो नहीं मिली और वह चुनाव लड़ने से चूक गए।
Read Also: Prayagraj: संगम में विसर्जित की गईं ‘धरतीपुत्र’ की अस्थियां

इमरान मसूद के बसपा में शामिल होने पर मायावती ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मायावती ने लिखा- उत्तर प्रदेश व खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में इमरान मसूद एक जाना-पहचा नाम है। जिन्होंने आज अपने करी सहयोगियों के साथ मुझसे मुलाकात की और वे समाजवादी पार्टी छोड़कर, अच्छी नीयत व पूरी दमदारी के साथ काम करने केवादे के साथ बसपा में शामिल हो गए। जिसका तहेदिल से स्वागत है।
Read Also: रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े चाकू से गोदकर युवक की हत्या
Read Also: झाड़ियों में मिला लापता ट्रेनी ब्यूटीशियन का शव
मायावती ने अगले ट्वीट में लिखा- साथ ही, पार्टी में कम करने के इनके जबर्दस्त जोश व उत्साह को देखकर आज ही उन्हे पश्चिमी यूपी में बीएसपी का संयोजक बनाकर र्टी को हर स्तर पर मजबूत बनाने व खासकर अकलीयत समाज को पार्टी से जोड़ने की भी विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।

