अवधताज़ा खबरराज्य

पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली, अंधेरे का लाभ उठा एक हुआ फरार

कोतवाली देहात क्षेत्र के रामपुर मुस्तर्का पुलिया के पास देर रात हुई मुठभेड़

प्रतापगढ़ (हरिश्चंद्र यादव). कोतवाली देहात क्षेत्र के रामपुर मुस्तर्का पुलिया के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। जबकि अंधेरे व भौगोलिक स्थिति काफायदा उठाते हुए एक बदमाश भागने में सफल रहा। घायल को इलाज केलिए एसआरएन अस्पताल (प्रयागराज) ले जाया गया है।

मौके से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, खोखा, जिंदा कारतूस हुआ है। हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, लीलापुर में एक दर्जन मामले दर्ज हैं। वह गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था।

एएसपी (पूर्वी) दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात अभिषेक सिरोही अपनी टीम के साथ बीती रात चेकिंग पर थे। इसी दौरान उन्हे एक हिस्ट्रीशीटर के बारे में जानकारी मिली। सटीक जानकारी मिलते ही वह अपनी टीम के साथ रामपुर मुस्तर्का पुलिया के पास पहुंचे,जहां एक बाइक के साथ दो लोग खड़े थे।

पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे। पर, जल्दबाजी में बाइक स्टार्ट नहीं हुई। इस पर बदमाशों ने पुलिस से पीछा छुड़ाने के लिए फायर किया। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की और पुलिस की गोली लगने से एक युवक (बदमाश) पैर में गोली लगने से घायल हो गया। तब तक दूसरा बाइक स्टार्ट कर मौके से भाग निकला।

पुलिस तत्काल घायल के पास पहुंची, जिसकी पहचान हिस्ट्रीशीटर सूरज सिंह पुत्र लल्लू सिंह (लोका का पुरवा, पूरे खुशई, मोहनगंज) के रूप में हुई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद से रेफर कर दिया गया।

सूरज सिंह के खिलाफ मारपीट, चोरी, अपहरण, जानलेवा हमला, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम के दर्जनभर केस दर्ज हैं। घायल को पुलिस अभिरक्षा में एसआरएन ले जाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button