एमबीएस हास्पिटल को मिली अल्ट्रासाउंड की सुविधा, डीएम ने काटा फीता
महिलाओं के स्वास्थ्य की दिशा में अल्ट्रासाउंड की सुविधा एक महत्वपूर्ण कदमः डीएम
भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). महाराजा बलवंत सिंह हास्पिटल भदोही में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बुधवार को अल्ट्रासाउंड कक्ष का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि अब जनपद में महिलाओं के स्वास्थ्य के दृष्टिगत अल्ट्रासाउंड की सुविधा अनवरत प्राप्त होगी। भदोही की जनता को उत्तम स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए शासन प्रशासन प्रतिबद्ध है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार चक ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सरकार द्वारा अनुबंधित दो अल्ट्रासाउंड केंद्र शशी डायग्नोस्टिक सेंटर पर ब्लाक औराई, गोपीगंज, डीघ एवं जनता डायग्नोस्टिक सेंटर पर ब्लाक भदोही सुरियावां एवं अभोली की जनता को निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जा रही है।
यह भी पढ़ेंः गांवों को सजाने-संवारने वाले 44 ग्राम प्रधान सम्मानित
यह भी पढ़ेंः प्रेशर हार्न बजाने वाले दर्जनभर वाहनों का चालान

