पूर्वांचल
जिला कारागार में की गई 50 बंदियों की एचआईवी जांच
भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). जिला कारागार ज्ञानपुर में मंगलवार को शुभिक्षा प्लस कार्यक्रम के तहत एचाईवी व टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए जेलर राजेश वर्मा ने बताया कि सुभिक्षा प्लस कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला अस्पताल के सहयोग से बंदियों की एचआईवी और टीबी की जांच की गई। 50 बंदियों की जांच में सभी निगेटिव पाए गए। इस मौके पर सुभिक्षा प्लस कार्यक्रम के संजीत पांडेय, जिला अस्पताल के आईसीटीसी परामर्शदाता फैजुल अशरफ व लैब टेक्नीशियन संदीप दुबे मौजूद रहे।
यह भी पढ़ेंः मर्द शाह बाबा के उर्स पर कव्वालों ने सजाई सूफियाना महफिल
यह भी पढ़ेंः तीन दिन में की गई 7563 वाहनों की जांच, 1372 का चालान
यह भी पढ़ेंः अंधेरी ईस्ट से धरा गया 25 हजार का इनामिया शिवप्रकाश सेठ

