अपराध समाचार

आवारा पशुओं का कत्ल कर बेचा जा रहा मांस, 60 किलो मांस संग दो गिरफ्तार

भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर दो अभियुक्त भागने में हुए सफल, चापड़ और बाइक बरामद

प्रतापगढ़ (हरिश्चंद्र यादव). कुंडा पुलिस ने 60 किलो प्रतिबंधित मांस (गोमांस) के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक चापड़ बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद दोनों का चालान भेज दिया गया है। कुंडा के सब इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह व भूपेशनाथ सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे।

एसआई विनय कुमार सिंह ने बताया कि इसी दौरान आशिक की बाग के पास से मोटर साइकिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। शहजादे अहमद पुत्र मोहम्मद मूसा (निवासी ग्राम मुख्तार नहर, रजनपुर, कुंडा) और मोहम्मद मंसूर पुत्र मोहम्मद मकसूद (निवासी ग्राम अनखोरिया, कुंडा) के पास से 60 किलोग्राम प्रतिबंधित गोमांस व एक चापड़, एक चाकू बरामद हुई है।

 छुट्टा पशु पाए जाने पर बीडीओ लालगंज को नोटिस, लेखपाल करवाएं हरे चारे की बुवाई
जहरीली शराब की कमाई के एक लाख रुपये जब्त, शराब तस्करों से हुई थी बरामदगी
 शांति, सद्भाव के साथ मनाई गई ईदः डीएम और एसपी ने बच्चों संग साझा की खुशियां
नेक राह पर चलने और गुनाहों से माफी के लिए मांगी दुआ, गले लग दी ईद की बधाई

इसके अलावा भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाते हुए दो लोग मौके से भागने में सफल हो गए हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है। शीघ्र ही उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूछताछ में धरे गए अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग घुमंतू गोवंश को पकड़कर उसका वध कर देते हैं और उसका मांस बेचकर अपना जीवनयापन करते आ रहे हैं। इस संबंध में कुंडा पुलिस ने धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया है मोटर साइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button