अपराध समाचार

सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मौत, बीएचयू में चल रहा था इलाज

भदोही (विष्णु दुबे). औराई थाना क्षेत्र के माधो सिंह ओवरब्रिज के नजदीक 15 मई को हुई सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया था। इस मामले में पुलिस धारा 279, 304-ए के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में सुरियावां थाना क्षेत्र के कुसौली निवासी प्रदीप ने बताया कि उसके पिता सुरेशचंद्र तिवारी पुत्र स्व. रामप्रसाद तिवारी एक निजी संस्थान में बतौर मैनेजर कार्यरत थे। 15 मई को वह अमीरपट्टी में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में गए थे। जहां से बाइक से वह वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में माधो सिंह ओवरब्रिज के पास दक्षिणी सर्विस लेन के पास अज्ञात आटो चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और भाग निकला।

भगाकर नाबालिग से रचाई शादी, फरियाद लेकर पिता पहुंचा थाने
CMO ने किया पीएचसी गिर्द बड़ागांव का निरीक्षण, घास कटवाने का निर्देश

हादसे के बाद आसपास केलोगों ने सुरेशचंद्र को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया। हादसे की जानकारी होने पर वह भी अस्पताल पहुंचा। पिता की हालत गंभीर थी, इस वजह से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान 18 मई को देर रात उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस लिखा है।

लोक अदालतः बैंक के 491 मामले निस्तारित, 3.67 अरब रुपये की वसूली निर्धारित
पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर, नहर पुलिया से की गई गिरफ्तारी
फर्जी बैंक की जांच को एसआईटी गठित, एसपी ने जारी की ग्रुप फोटो

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button