अवध

डाक्टर बन गरीबों के लिए अस्पताल खोलना चाहते हैं किसान पुत्र शुभम

प्रयागराज (राहुल सिंह). मेडिकल प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी होते ही शहर से लेकर गांव तक होनहारों में खुशी की लहर है। डाक्टर बनने का सपना पाले इन मेधावियों में कइयों की पढ़ाई-लिखाई गांवों के विद्यालय से हुई है। इन्ही मेधावियों में एक नाम है शुभम सिंह पटेल का। जिन्होंने नीट प्रवेश परीक्षा में 6699वीं रैंक हासिल की है।

शुभम सिंह पटेल यमुनापार के विकास खंड कोरांव के अरुआरी गांव के निवासी हैं। पेशे से किसान राजकुमार सिंह पटेल के पुत्र शुभम सिंह पटेल की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही स्कूल से हुई। लगन और ईमानदारी से की गई मेहनत के बूते शुभम सिंहपटेल ने नीट परीक्षा में 626 अंक हासिल किया है। भाइयों के बीच सबसे छोटे शुभम ने प्राथमिक शिक्षा राज शिशु मंदिर लेड़ियारी से ग्रहण की। इसके पश्चात उनका दाखिला ज्वाला देवी इंटर कालेज प्रयागराज में हुआ। इंटरमीडिएट की परीक्षा शुभम ने जीआईसी उत्तीर्ण की।

बेटे शुभम सिंह पटेल को नीट (NEET) परीक्षा में 626 अंक मिलने पर पूरा परिवार खुश है। शुभम सिंह पटेल ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और अपने माता-पिता के मार्गदर्शन कोदिया। वह डाक्टर बनकर गरीबों के लिए अस्पताल खोलना चाहते हैं, ताकि इलाज केलिए गरीबों को बेवजह चक्कर न लगाना पड़े।

 एक ही परिवार के छह लोग जिंदा जले, मृतकों में पांच बच्चे शामिल
भदोही में फिर धरे गए पशु तस्कर, दो वाहनों से 15 मवेशी बरामद
2047 तक युवाओं के बूते दुनिया का सिरमौर होगा भारतः जीतेंद्र सिंह
 NEET: ग्रामीणांचल के बच्चों को नीट में मिली सफलता तो खिले चेहरे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button