एशियन कराटे चैंपियनशिप के विजेता बच्चों से मिले ज़िलाधिकारी, बढ़ाया हौसला
नेपाल में हुई प्रतियोगिता में अंशिका ने गोल्ड और सृष्टि ने जीता सिल्वर
भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). नेपाल में आयोजित एशियन कराटे चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर गोल्ड और सिल्वर जीतने वाले बच्चों को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी (District Magistrate) गौरांग राठी ने गोल्ड विनर अंशिका दुबे और सिल्वर विजेता श्रृष्टि के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए हौसला बढ़ाया। ज़िलाधिकारी ने सभी विजेता बच्चों को मेडल पहनाकर प्रोत्साहित किया।
कहा कि जनपद के कोने-कोने में छिपी प्रतिभा को निखारा जाएगा और प्रोत्साहित किया जाएगा। इस मौक़े पर कराटे ट्रेनर और टीम इंडिया के कैप्टन आदर्श शुक्ल को भी सम्मानित किया गया। एकेडमी के चेयरमैन डीएम सिंह गहरवार ने कहा कि ऐसे बच्चों को मुफ़्त शिक्षा का अधिकार मिले और ज़िला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए आगे प्रोत्साहन के लिए आग्रह किया। इस मौक़े पर खिलाड़ी सृजन, आर्यन, सक्षम भी मौजूद रहे।
