अपराध समाचार

नहीं मिलेगा बचने का मौका, पुलिस की निगरानी में होगी हर सड़क और गली

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). सोमवार को शंकरगढ़ थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सात सितंबर को पड़ रहे चेहल्लुम और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुरक्षा संबंधी तैयारियों पर चर्चा की गई, साथ ही विभिन्न धर्मों के गुरुओं की मौजूदगी में लोगों से शांति के माहौल में त्योहार मनाने की अपील की गई।

इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनी गईं। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि चेहल्लुम और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सभी लोग आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। कहीं पर भी कोई समस्या दिखे तो तत्काल पुलिस की सहायता लें। कानून को हाथ में लेने की कोशिश न करें।

निपुण भारत मिशनः जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में सम्मानित किए जाएंगे 210 शिक्षक
सपा महिला सभा ने निकाला विरोध मार्च, प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

एसओ ने कहा कि यह समाज आपका है और इसी समाज में आप सभी को आगे भी रहना है। इसलिए सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं, पर्वों का सम्मान करें। एक दूसरे को प्रेम का संदेश देकर ही हम सभ्य समाज की स्थापना  कर सकते हैं। एसओ ने बताया कि नगर पंचायत शंकरगढ़ में प्रत्येक सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और गलियों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है।

यह सीसीटीवी कैमरे थाने से जुड़ जाएंगे और थाने के कंट्रोल रूम से इसकी मानीटरिंग की जाएगी। बैठक में एसओ मनोज कुमार सिंह के साथ उपनिरीक्षक ऋतुराज सिंह, शिवकुमार यादव, गिरीश मिश्र, कृष्णकांत पांडेय, प्रवेश यादव, रतन केसरवानी, उमा वर्मा, सुजीत केसरवानी, जमील खां, प्रधान ज्ञानेंद्र मिश्र, मंगलेश सिंह, गुलाब सिंह, राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।

 प्रयागराज में बहुत कुछ सीखने को मिलाः संजय कुमार खत्री
 इन्हे कौन और कैसे समझाए कि हेलमेट लगाना इन्ही के लिए फायदेमंद है!

दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

प्रयागराज. शंकरगढ़ पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को शंकरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वांछित अभियुक्त देवेंद्र वर्मा पुत्र सोहनलाल को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी शंकरगढ़ क्षेत्र से की गई है।

एसआई लोकेंद्र सिंह ने  धारा 498ए, 323, 304बी व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित अभियुक्त देवेंद्र वर्मा पुत्र सोहनलाल को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को धर दबोचा। देवेंद्रवर्मा क्षेत्र के ग्राम बढ़ैया का निवासी है। पुलिस ने उसका चालान भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button