नहीं रहे बॉलीवुड अभिनेता अरुण बाली
खलनायक, बर्फी, एयरलिफ्ट, लाल सिंह चड्ढा जैसी कई फिल्मों किया था शानदार अभिनय
मुंबई (the live ink desk). बॉलीवुड अभिनेता अरुण बाली (bollywood actor arun bali) का शुक्रवार सुबह मुंबई में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार वालों ने बताया कि उन्होंने आज भोर में तकरीबन 4:30 बजे आखिरी सांस ली। अरुण बाली (arun bali) पिछले कुछ समय से न्यूरोमस्कुलर डिसीज मायस्थीनिया ग्रैविस (neuromuscular disease myasthenia gravis) से जूझ रहे थे। इलाज के लिए उन्हे हीरानंदानी अस्पताल (Hiranandani Hospital) में एडमिट करवाया गया था। 79 साल के अरुण बाली ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 90 के दशक में की थी। बॉलीवुड में उनका करियर काफी लंबा रहा।
यह भी पढ़ेंः French writer Annie को मिला साहित्य का नोबेल
उल्लेखनीय है कि अरुण बाली ने बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों में काम किया। इन में खलनायक (Khalnayak), फूल और अंगारे (Phool aur Angare), सबसे बड़ा खिलाड़ी (Sabse Bada Khiladi), सत्या (Satya), लगे रहो मुन्ना भाई (Lage Raho Munna Bhai), बर्फी (Barfi), एयरलिफ्ट (Airlift) और रेडी (Ready) जैसी महत्वपूर्ण फिल्में शामिल हैं। अरुण बाली की आखिरी रिलीज हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha) थी, जो अभी हाल ही में रिलीज हुई थी। अरुण बाली ने कई टीवी धारावाहिकों में भी काम किया।
अरुण बाली के परिवार के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। क्योंकि उनकी दो बेटियां अमेरिका में रहती हैं और उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। मालूम हो कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Shahenshah Amitabh Bachchan) के साथ उनकी आने वाली फिल्म -गुड बाय आज रिलीज होने वाली है। उनके निधन की खबर सुनने के बाद कई लोग सोशल मीडिया पर दुख प्रकट कर रहे हैं और उनके शानदार अभिनय को याद कर रहे हैं।




