
भदोही (संजय मिश्र). एक तरफ पुलिस लुच्चे-लफंगों, चोर-उचक्कों को पकड़कर जेल भेज रही है तो दूसरी तरफ मनबढ़ टाइप के बदमाश अपनी हरकतोंसे बाज नहीं आ रहे हैं।
कोइरौना थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में आज फिर उचक्कों ने एक महिला के गले से चेन पार कर दी। सप्ताह के अंदर चेन स्नेचिंग की यह दूसरी घटना है।
जानकारीके मुताबिक मदनपुर गांव की दीपिका पांडेय पत्नी राजकुमार पांडेय बुधवार की शाम सात बजे दो महिलाओं के साथ सड़क के रास्ते कहीं जा रही थीं। इसी दौरान एक बाइक सवार उनके नजदीक पहुंचा और गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र खींचकर भाग निकला।
परिजनों ने पीआरवी 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के जवानों ने छानबीन की। जानकारी हो कि एक पखवारे से थाना क्षेत्र में चोरी और झपटमारी की घटनाओं में वृद्धि हो गई है। अभी कुछ दिन पूर्व इसी गांव के दुर्गाशंकर पांडेय के यहां लाखों रुपये के आभूषण चोरी हो गए थे।




