कुम्हारी कला को मिले राष्ट्रीय उद्योग का दर्जाः टास्क फोर्स
भदोही (अनंत गुप्ता). बर्तन के मामले में आदि काल से समृद्ध देश की कुम्हारी कला को राष्ट्रीय उद्योग का दर्जा दिया जाए। यह मांग प्रजापति टास्क फोर्स ने उठाई है। चौरी इलाके के माधोरामपुर में दिनेश प्रजापति के आवास पर हुई प्रजापति टास्क फोर्स की बैठक में पदाधिकारियों ने कहा, कुम्हार शिल्प को पाठ्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय उद्योग का दर्जा दिलाया जाए।
यह भी पढ़ेंः रोजगार मेलाः विभिन्न कंपनियों में 116 अभ्यर्थिंयों का चयन
यह भी पढ़ेंः समिति और दुकानों पर मिलने वाले उर्वरक की गुणवत्ता एक समान
यह भी पढ़ेंः समाधान दिवस में आए सर्वाधिक राजस्व विभाग के मामले
प्रजापति टास्क फोर्स के राष्ट्रीय संस्थापक सेवालाल प्रजापति व जिलाध्यक्ष छेदीलाल के द्वारा मनापुर बहरी निवासी राजबली प्रजापति उर्फ़ बेदी को ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इनके मनोनयम पर पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है। नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष राजबली प्रजापति ने कहा कि कुम्हार समाज को संगठित करने, सामाजिक, बौद्धिक व शैक्षिक स्तर पर जागरूक करने का काम तेजी से किया जाएगा। इस अवसर पर समरनाथ प्रजापति, त्रिलोकी नाथ प्रजापति, सेवालाल, मोहनलाल, प्रभुनाथ, रामबली, दिनेश कुमार, नरेंद्र कुमार, राजबली प्रजापति मौजूद रहे।

