इवेंटताज़ा खबरभारतलोकसभा चुनाव 2024

चुनाव आयोग ने बदली तारीखः हरियाणा में अब पांच अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट

The live ink desk. ऑल इंडिया बिश्नोई महासभा की मांग पर हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनावकी तारीख बदल दी गई है। चुनावआयोग ने अब हरियाणा की 90 सीटों पर पांच अक्टूबर को चुनाव होंगे और परिणाम आठ अक्टूबर को आएंगे। जबकि पूर्व में यह मतदान को अक्टूबर को होना निश्चित हुआ था। आठ अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। पूर्व मेंदोनों राज्यों की मतगणना एक को साथ चार अक्टूबर को होनी थी।

राजस्थान की ऑल इंडिया बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव आयोग से तारीख बदलने की मांग करते हुए कहा था कि से पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के कई परिवार गुरु जंभेश्वर की याद में बीकानेर जिले में ‘असोज’ महीने की अमावस्या के दौरान सालाना उत्सव में भाग लेते हैं। यह उत्सव पैतृक गांव मुकाम में आयोजित किया जाता है।

इस वर्ष यह उत्सव दो अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस वजह से सिरसा, फतेहाबाद और हिसार के हजारों बिश्नोई परिवार मतदान के दिन राजस्थान की यात्रा पर रहेंगे और वह एक अक्टूबर को मतदान नहीं कर पाएंगे।

गौरतलब है कि हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों (आदमपुर, उकलाना, नलवा, हिसार, बरवाला, फतेहाबाद, टोहाना, सिरसा, डबवाली, एलनाबाद, लोहारू) पर बिश्नोई समाज का अच्छा-खासा दखल है। फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, सिरसा जैसे जनपदों में बिश्नोई समाज की बड़ी आबादी निवास करती है।

भाजपा ने भी चुनावआयोग से तिथि आगे बढ़ाने की मांग की थी। हवाला दिया था कि 28, 29 सितंबर को शनिवार व रविवार पड़ रहा है। जबकि एक अक्टूबर को वोटिंग होनी है। इसके ठीक एक दिन बाद दो अक्टूबर को गांधी जयंती और तीन को अग्रसेन जयंती की छुट्टी है। ऐसे में लंबी छुट्टी मिलने पर ज्यादातर वोटर वैकेशन का प्लान कर लेते हैं। इसका असर मतदान पर पड़ सकता है।

गौरतलब है कि ‘मुकाम’ धाम राजस्थान के बीकानेर में स्थित है। जहां आसोज अमावस्या पर मेला लगता है। इस बार आसोज अमावस्या एक अक्टूबर को रात 9:39 बजे शुरू होगी और तीन अक्टूबर को 12:18 बजे समाप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button