भारत

भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन ने 126 गेंद में लगाया दोहरा शतक, कोहली का भी बल्ला चला

नई दिल्ली (the live ink desk). बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में चटगांव के स्टेडियम में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड (Indian cricketers created history) बना डाले हैं। जहां युवा खिलाड़ी ईशान किशन (Ishaan Kishan) ने 126 गेंदों में दोहरा शतक (double century) जड़ दिया है।

वहीं विराट कोहली ने वनडे करियर का 44वां शतक जड़ा है। बता दें कि ईशान किशन ने वनडे क्रिकेट इतिहास (one day cricket history) का सबसे तेज शतक लगाया है। किशन ने 131 गेंदों में 210 रन बनाया है। विश्व क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले क्रिकेटरों में ईशान किशान नौवें खिलाड़ी बन गए हैं।

यह भी पढ़ेंः बंटे हुए विश्व में सबको साथ लेकर चलना और विश्वास बनाए रखना आसान नहीः विदेश मंत्री

यह भी पढ़ेंः धीमी पड़ रही साइक्लोन मैंडूस की रफ्तार, उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ रहा चक्रवात

विराट कोहली (Virat Kohli) ने 3.5 साल से भी ज्यादा समय के बाद वनडे क्रिकेट में शतक लगाया है। कोहली 85 गेंदों में 103 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। कोहली ने अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.4 ओवर में 329 रन बना लिए हैं। विराट कोहली ने इससे पहले अगस्त 2019 में एक दूसरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शतक जड़ा था।

उल्लेखनीय है कि तीन वनडे मैचों की सीरीज भारत पहले ही 2-0 से हार चुका है, लेकिन चटगांव में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से प्रशंसकों को राहत जरूर मिली है। फिलहाल समाचार मिलने तक भारत की बल्लेबाजी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button