पूर्वांचल

St. Thomas School: बच्चों ने विभिन्न विषयों पर प्रस्तुत किए मॉडल, चर्चा में रही ‘अग्नि 5’

जिलाधिकारी और एसपी ने संयुक्त रूप से सेंट थासम स्कूल के वार्षिक मेले एवं प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). सेंट थामस स्कूल, गोपीगंज में ‘वार्षिक मेला एवं प्रदर्शनी प्रतिभा’ का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर  न्यू लाइफ एजुकेशन सोसाइटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष केवी अब्राहम भी मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं रंगारंग नृत्य का प्रदर्शन कर किया गया। विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी सैम अब्राहम ने मुख्य अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम् भेट कर किया।

विद्यालय की वार्षिक प्रदर्शनी में सभी विषय विभागों द्वारा खूबसूरत मॉडलों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें गणित विभाग द्वारा ‘अनंत संसार, शंकु खंड एवं चौथा आयाम का भव्य प्रदर्शन किया गया। विज्ञान के भौतिकी विभाग द्वारा पंबन ब्रिज, आटोमैटिक स्ट्रीट लाइट, वायरलेस  इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन, विज्ञान के रसायन विभाग द्वारा बायोडीजल फ्रॉम बकिंग ऑयल, नेचुरल पेस्टिसाइड शराबी व्यक्ति में शराब की जाँच करना, विज्ञान के जीव विज्ञान द्वारा कोरोना वायरस, मलजल उपचार संयंत्र, हेमोडायलेसिस मशीन आदि का प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ेंः चीन में कोरोना से एक बार फिर हाहाकार, भारत सरकार ने जारी किया एलर्ट

यह भी पढ़ेंः नवजात को संपूर्ण सुरक्षा प्रदान करता है स्तनपानः मंडलायुक्त

यह भी पढ़ेंः कम लागत में कर सकते हैं ओयस्टर मशरूम का उत्पादनः आलोक सिंह

इतिहास विभाग द्वारा BHU दरवाजा, रूस और यूक्रेन युद्ध के भयानक परिणाम, गीजा का पिरामिड, भूगोल विभाग द्वारा वर्षा जल संचयन, घूर्णन और परिक्रमण, वाणिज्य विभाग द्वारा उद्योगों के प्रकार, निर्लाभ संगठन, अंग्रेजी विभाग द्वारा अंग्रेजी साहित्य का प्राचीन से लेकर आधुनिक समय तक की विशेषताओं और लेखकों का विवरण, कम्प्यूटर विभाग द्वारा रोबोट, सेंट थामस सुरक्षा प्रणाली, डेस्कटॉप आदि की प्रदर्शनी लगाई गई।

कला विभाग द्वारा विभिन्न किड्स गार्डेन में उत्कृष्ट माडलों का प्रदर्शन किया गया। मेला में सर्वाधिक सराहनीय विद्यालय के बच्चों द्वारा बनाया गया वायु सेना में प्रयोग होने वाला “अग्नि 5” का नमूना रहा, जिसका रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 15 दिसंबर 2022 को सफल परीक्षण किया था।

इस मेले में विभिन्न प्रकार के खाद्य एवं मनोरंजन खेलों का भी प्रबंध किया गया, जिसमें बच्चों एवं अभिभावक एवं आगंतुको ने खूब आनंद उठाया। इस मेले में सेंट थामस स्कूल, ज्ञानपुर के प्रधानाचार्य पॉलसन फिलिप, एवं उप प्रधानाचार्या सुशी पॉल आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस रंगारंग समारोह का समापन सायंकाल चार बजे हुआ। मेले के सकुशल सम्पन्न होने के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या बृंडा सैम ने समस्त शिक्षकों, अभिभावकों, छात्रों, कर्मचारियों को धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button