अवध

शराब की दुकान के सामने जुटीं महिलाएं, दुकान अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की मांग

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गदामार में खोली गई देशी शराब की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की मांग को लेकर महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान सुनीता सिंह की अगुवाई में जुटी महिलाओं ने कहा कि जिस स्थान पर दुकान खोली गई है, वहां पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। बीते बुधवार को भी उक्त स्थान पर एक युवक की जान चली गई। महिलाओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

इस प्रदर्शन में 100 से अधिक गांव की महिलाओं ने एकजुटता दिखाई। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने चेताया कि यदि प्रशासन इस पर कार्यवाही नहीं करता तो ग्रामीण महिलाएं फिर से धरने पर बैठने को मजबूर होंगी।

ग्राम प्रधान सुनीता सिंह ने कहा कि प्रशासन यह ठेका बंद करवाए। जिस स्थान पर यह ठेका खोला गया है, वहां पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। इस स्थान से ठेका बंद करवाया जाए या फिर इसे अन्यत्र स्थानातंरित किया जाए। इस मौक पर प्रदीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, संजय सिंह, अर्पित सिंह, रवि, रविकांत, हरगेंद, रमकलिया, गायत्री, केश कली, सपना, वंदना, सीमा समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।

होली के तीसरे दिन ठठेरी बाजार में उड़े अबीर-गुलाल, जमकर बरसे रंग
पुलिस लाइन के नजदीक सड़क किनारे मिला पुलिस कर्मी का शव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button