अवध

बोर्ड परीक्षाः निर्धारित मानक से अधिक दूरी पर न बनाया जाए परीक्षा केंद्र

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति बोर्ड परीक्षा-2023 की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बोर्ड के मानक के अनुसार परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि बच्चों का सेंटर निर्धारित मानक से अधिक दूरी पर न बनाया जाए। जो भी परीक्षा केंद्र बनाए जाएं, वहां पर सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दूरूस्त रहें।

यह भी पढ़ेंः आनलाइन होगा केंद्रों का निर्धारण, नकलविहीन परीक्षा करवाने का निर्देश

यह भी पढ़ेंः रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव, करंट से मौत की आशंका

यह भी पढ़ेंः महासंघ की सुरियावां इकाई ने बीईओ को सौंपा ज्ञापन, वेतन बहाली की मांग

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित स्कूलों का भ्रमण कर स्कूल की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया। परीक्षा केंद्रों पर इस बात का भी ध्यान रखें कि वहां पर जितने बच्चों का केंद्र बना है, उनके बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रहे। उन्होंने प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर एडीएम (प्रशासन) हर्षदेव पांडेय, एडीएम (वित्त) जगदंबा सिंह, सभी उपजिलाधिकारीगण, डीआईओएस, बीएसए आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button