अवध

सावन साहिल के संपादक शील गहलोत का शमशेरगंज बाजार में स्वागत

प्रतापगढ़ (हरिश्चंद्र यादव). ब्लॉक लक्ष्मणपुर अंतर्गत शमशेरगंज बाजार में दैनिक समाचार पत्र सावन साहिल के मुख्य संपादक शील गहलोत का आगमन बड़े उत्साह और भव्य स्वागत के साथ हुआ। बाजार और आसपास के क्षेत्रवासियों ने स्थानीय संवाददाता और भारतीय किसान यूनियन के मण्डल अध्यक्ष प्रयागराज मो. हई के साथ मिलकर शील गहलोत का स्वागत किया।

शिक्षक और साहित्यकार आशुतोष गिरि दीपक ने शील गहलोत को साल ओढ़ाकर और अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। उन्हें कलम और डायरी भी भेंट की गई। एक अन्य दैनिक के संवाददाता राकेश तिवारी को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शील गहलोत को संघर्षशील, निर्भीक और जुझारू व्यक्तित्व का धनी बताया। साहित्यकार आचार्य संतोष मिश्र ने कहा कि मीडिया राष्ट्र का चौथा स्तंभ है और शील गहलोत जैसे पत्रकार हमारे क्षेत्र का गौरव हैं। राजकुमार शुक्ल ने बताया कि सावन साहिल समाचार पत्र हर दबती आवाज़ को बुलंद करता है और आने वाले समय में यह पत्रक देशभर में पाठकों के लिए सर्वोच्च मानक स्थापित करेगा।

राकेश तिवारी ने शील जी के सरल, विनम्र और मृदुभाषी व्यवहार की सराहना की। मण्डल अध्यक्ष मो0 हई ने बताया कि सावन साहिल का ध्येय निर्भीक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करना है। पत्र के संपादकीय पृष्ठ लगातार सकारात्मक कार्यों की सराहना और नकारात्मक कार्यों की आलोचना कर देश के विकास में योगदान दे रहे हैं।

इस अवसर पर डॉ. सच्चिदानंद त्रिपाठी, मिठाई लाल गौतम, विनय दुबे, पप्पू मालाकार, पिंटू यादव, गुफरान खान, पवन कुमार शुक्ला, संतोष मिश्र बीघड़, अतुल कुमार मिश्र, अखिलेश सिंह, करन सिंह, मो0 कयूम सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्यजनों ने शील गहलोत की पत्रकारिता क्षेत्र में उपलब्धियों की सराहना की।

शील गहलोत ने कहा कि आज उन्हें जो मान और लोकप्रियता मिली है, वह क्षेत्रवासियों और पाठकों के सहयोग और आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जहां भी जरूरत पड़े, वे देश के हर कोने में पत्रकारिता और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए उपस्थित रहेंगे।

अध्यक्षता लल्लन प्रसाद पाण्डेय ने की और शील गहलोत के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का आयोजन इस क्षेत्र में पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरणा का उदाहरण साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button