ताज़ा खबरभारत

लोक परीक्षा कानून 2024 लागूः पांच साल की सजा और दस लाख का जुर्माना

संगठित रूप से पेपर लीक में संलिप्त पाए जाने पर एक करोड़ रुपये तक का लगेगा अर्थदंड

The live ink desk. प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने घटनाओं पर प्रभावी कदम उठाने के लिए पेपर लीक कानून लागू कर दिया गया है। यह एक्ट फरवरी, 2024 को पारित किया गया था। इस एक्ट को लोक परीक्षा कानून 2024 (Public Examinations Act 2024) दिया गया है।

उम्मीद जताई जा रही है कि इस कानून के प्रभावी होने के पश्चातपेपर लीक के मामलों में कमी आएगी। लोगबाग जेल की सजा और जुर्माने के प्रावधान से डरेंगे। इस एक्ट के दायरे में आने पर (प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर) तीन से पांच साल की सजा और 10 लाख रुपये तक के अर्थदंड का प्रावधान है। यदि कोई संगठित रूप से पेपर लीक में संलिप्त मिलता है तो अर्थदंड की धनराशि एक करोड़ रुपये तक हो सकती है।

गौरतलब है कि इन दिनों पेपर लीक को लेकर खूब हो-हल्ला है। विपक्ष भी सत्तापक्ष पर हमलावर है। नीट यूजी और यूजीसी नेट की परीक्षा को रद्द करने को लेकर देशभर के प्रतियोगिताओं में रोष है। इसके मद्देनजर केंद्र सरकार ने ‘लोक परीक्षा कानून 2024’ को अधिसूचित कर दिया है।

पेपर लीक और नकल को रोकने केलिए बनाए गए इस कानून के तहत 15 प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों को शामिल किया गया है, जिनमें से किसी एक में भी शामिल होने पर जेल, परीक्षा से बैन होने या जुर्माने की सजा भुगतनी पड़ सकती है।

पेपर लीक कानून (Public Examinations Act 2024) में वह सभी परीक्षाएं आएंगी, जिन्हें सार्वजनिक परीक्षा निकाय या फिर ऐसे संस्थान आयोजित करते हैं, जो केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त हैं। इस कानून के दायरे में यूपीएससी, एसएससी, रेलवे की प्रतियोगी परीक्षा, बैंकिंग भर्ती परीक्षा और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं शामिल की गई हैं।

NTA बाद में घोषित करेगा परीक्षा कार्यक्रम

दूसरी तरफ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा स्थगित कर दी है। यह एग्जाम 25 से 27 जून को होने थे। NTA द्वारा बताया गया कि उक्त परीक्षा के आवेदकों को आवंटित शहर (परीक्षा केंद्र) और परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी।

परीक्षा स्थगित करने केपीछे अपरिहार्य परिस्थितियों और लाजिस्टिक समस्याओं का हवाला देते हुए NTA ने कहा, इस एग्जाम का संशोधित कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घोषित किया जाएगा। आवेदकों से कहा गया है कि नवीनतम अपडेट के लिए वह आधिकारिक वेबसाइट https://csirnet.nta.ac.in देखते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button