कला मनुष्य के गहनतम भावों की अभिव्यक्तिः डा. अजय जेटली
डायट परिसर में तीन दिवसीय ‘सृजनोत्सव-2023’ प्रदर्शनी का आयोजन
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में जिला स्तरीय तीन दिनी कला प्रदर्शनी ‘सृजनोत्सव-2023’ का आयोजन किया गया। पहले दिन प्रदर्शनी के चीफ गेस्ट डा. अजय जेटली (विभागाध्यक्ष, दृश्य कला विभाग, इविवि), विशिष्ट अतिथि अनिल भूषण चतुर्वेदी (सचिव- परीक्षा नियामक प्राधिकारी) एवं विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में राजेंद्र प्रसाद (वरिष्ठ विशेषज्ञ परियोजना, लखनऊ) शामिल हुए। प्रदर्शनी का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
आयोजक राजेंद्र प्रताप (प्राचार्य, डायट), सह-आयोजक श्री आलोक तिवारी (वरिष्ठ प्रवक्ता), संयोजक – निधि मिश्रा (प्रवक्ता कला) एवं सह-संयोजक राजेश कुमार पांडेय (प्रवक्ता शिक्षा शास्त्र) रहे।
| भाजपाः राजस्थान, बिहार, ओडिशा और दिल्ली को मिले नये प्रदेश अध्यक्ष |
| पूर्णागिरि मेले में दर्दनाक सड़क हादसा, यूपी के पांच श्रद्धालुओं की मौत |

मुख्य अतिथि ने कला उत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला और प्रदर्शनी में लगी कलाकृतियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, यह प्रदर्शनी कलाकारों के उत्साह एवं जीवंतता का स्पष्ट प्रमाण है। कला, जीवन का अनिवार्य अंग है एवं प्रत्येक कार्य में समाहित है। आधुनिक कला के विभिन्न विधाओं के साथ फ्यूजन पर उन्होंने विस्तृत प्रकाश डाला। प्रदर्शनी में शामिल कलाकृतियों की विविधता एवं उत्कृष्टता को देखते हुए उन्होंने डायट में एक आर्ट गैलरी की स्थापना का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि कला मनुष्य के गहनतम भावों की अभिव्यक्ति है। यह हमें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुशासित बनाती है और तनाव मुक्त करती है।
| दोस्त के साथ गए राजगीर का शव नहर में मिला, हत्या की आशंका |
| सुरियावां को दिलाएं निपुण विकास खंड का दर्जाः सुमन केसरवानी |
| रेकी कर लूट, चोरी करने वाला 25 हजार का इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार |
विशिष्ट अतिथि अनिल भूषण ने कहा कि एक अभिभावक एवं शिक्षक का महत्वपूर्ण दायित्व छात्र के अंदर विद्यमान कला संबंधी योग्यता को पहचान कर उसे अवसर देते हुए प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों से डायट प्रयागराज द्वारा समय-समय पर अपने महत्वपूर्ण आयोजनों के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सक्रिय एवं जीवंत भूमिका का निर्वहन कर रहा है।

आयोजक प्राचार्य डायट राजेंद्र प्रताप ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदर्शनी की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। डायट प्राचार्य ने कहा कि डायट द्वारा आगे भी इस तरह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता शिव नारायण सिंह, रत्ना यादव, ममता यादव, तरन्नुम असदी एवं प्रवक्ता डा. प्रतिभा सरोज, रिचा राय, नीलम चतुर्वेदी, शबनम, सुरभि सिंह, मनीषा प्रकाश, रश्मि चौरसिया, डा. अमित सिंह, अखिलेश सिंह, शशांक सिंह, पंकज यादव, विवेक त्रिपाठी, वीरभद्र प्रताप, कुलभूषण मौर्य, अब्दुल मोहयी, रामबाबू शुक्ल, अश्विनी सिंह, अनिल पांडेय, दिनेश, उत्कर्ष, राम आसरे, मुकेश लोमड, रोशन शर्मा, घनश्याम सिंह, संजय यादव, गगन चंद्र और प्रशिक्षु में विपिन कुमार कुशवाहा, सत्यम सिंह समेत समस्त प्रशिक्षु मौजूद रहे। संचालन सह-संयोजक डा. राजेश कुमार पांडेय ने किया।


