अपराध समाचार

चित्रकूट हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ा डीसीएम, मालिक की मौत

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). प्रयागराज चित्रकूट हाईवे पर गुरुवार भोर में हुई एक सड़क दुर्घटना में ट्रक मालिक की मौत हो गई, जबकि चालक मामूली रूप से जख्मी हो गया। यह हादसा बारा थाना क्षेत्र के बाघला बांध पर गुरुवार की भोर करीब 4:30 बजे हुआ।

दुर्घटना के बाद राहगीरों ने हादसे की जानकारी बारा पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस ने डीसीएम मालिक और चालक को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां मालिक को मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक एक डीसीएम प्रयागराज से चित्रकूट की ओर जा रहा था।

यह भी पढ़ेंः पेशी पर आए अतीक अहमद ने की तारीफः कहा- योगी ईमानदार और बहादुर मुख्यमंत्री

बाघला बांध के समीप सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक से डीसीएम टकरा गया, जिस समय यह हादसा हुआ, डीसीएम की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। इस वजह से डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और डीसीएम मालिक धीरज मिश्रा पुत्र शेष नारायण मिश्र (निवासी हमीरपुर) व चालक घायल हो गए।

एसओ कमलेश कुमार ने बताया कि दोनों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां वाहन स्वामी धीरज मिश्र को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। हादसे की जानकारी मृतक के घर वालों को दे दी गई और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः स्टैच्यू आफ यूनिटी पर पीएम मोदी से मिले यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
  • Tyr
Back to top button