अवधउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरराज्य

अटलजी का जीवन प्रेरणा का स्रोत: मुख्यमंत्री योगी

101वीं जयंती पर लोक भवन में अटल प्रतिमा पर पुष्पांजलि

लखनऊ (विजय मिश्र).  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर लोक भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने अटलजी के विराट व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को प्रेरणास्रोत बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश से कई बार संसद का प्रतिनिधित्व किया और प्रधानमंत्री के रूप में देश को नए दृष्टिकोण और विकास की दिशा दी। अटलजी की जन्मशती महोत्सव पूरे देश में कविताओं, लेखन, पत्रकारिता और उनके भाषणों पर आधारित कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने अटलजी की पैतृक भूमि आगरा के बटेश्वर और उनकी शिक्षा के कानपुर से जुड़े विवरण साझा करते हुए कहा कि बलरामपुर से प्रारंभ हुआ उनका सार्वजनिक जीवन देश के लिए मिसाल है। उन्होंने कहा कि देशवासियों के लिए यह गर्व की बात है कि उनका विराट व्यक्तित्व प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि डबल इंजन की सरकार अटलजी की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने के लिए लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का निर्माण कर रही है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और महापौर सुषमा खर्कवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button