कैंब्रिज हाईस्कूल में तीन दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). कैंब्रिज हाई स्कूल एंड कॉलेज शंकरगढ़ में मंगलवार से शुरू हुई तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक संतोष त्रिपाठी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद फीता काटकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
संतोष त्रिपाठी ने कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाता है। खेलों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आपसी भाईचारे का विकास होता है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है।

विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी बालेन्द्र पांडेय ने कहा कि वर्तमान में हमारे क्षेत्र और प्रदेश के कई युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस विद्यालय से भी आने वाले समय में ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकलेंगे जो अपने विद्यालय, माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर और प्राइमरी वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिताओं में खो-खो, दौड़, कबड्डी, जलेबी रेस, बिस्कुट रेस, बैडमिंटन, लंबी कूद सहित अन्य खेल शामिल हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी बालेन्द्र पांडेय, शिक्षक मनी शंकर दुबे, सौरभ प्रकाश, इमरान अहमद, पंकज मिश्रा, पंकज श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, दीपक केसरवानी, नरेश श्रीवास्तव, अखिलेश पांडेय, राजेश गोस्वामी, धर्मराज कुशवाहा, बृजेश मिश्रा सहित शिक्षिकाएं आभा मिश्रा, प्रीति सेन, वंदना शुक्ला, रीतू सुसारी, सिम्मी गुप्ता, रीना गोस्वामी, रेखा सिंह, मधु केसरवानी, ऊषा सिंह, सीमा सिंह, रुचि शुक्ला, निहारिका सेन, सोमवती विश्वकर्मा, अंजू गुप्ता, पूनम द्विवेदी और कोमल त्रिपाठी मौजूद रहीं।
प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना, शारीरिक और मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना तथा उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करना है।

