एंटी करप्शन बोर्ड ऑफ इंडिया: धीरेंद्र केशरवानी जिलाध्यक्ष मनोनीत

प्रयागराज (उबैदउल्ला). एंटी करप्शन बोर्ड ऑफ इंडिया ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शिवगढ़ क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी धीरेन्द्र केशरवानी को प्रयागराज जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। बीते वर्ष संगठन के लिए उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अंशुमान सिंह गुड्डू जी ने उन्हें कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पद से पदोन्नत कर यह जिम्मेदारी सौंपी।
जिलाध्यक्ष बनाए जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हर्ष का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर प्रदेश टीम के प्रभारी रामनरेश विश्वकर्मा, अध्यक्ष अरविंद विश्वकर्मा, लीगल सेल अध्यक्ष शिवपूजन पटेल, उपाध्यक्ष नवल द्विवेदी सहित जिले के पदाधिकारी रंजीत केशरवानी, विजय गुप्ता, अजय पटेल, सत्यम केशरवानी, राहुल केशरवानी, सुशील सोनी, टिंकू केशरवानी, घनश्याम सोनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धीरेन्द्र केशरवानी के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र केशरवानी ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरे क्षेत्र में संगठन का विस्तार किया जाएगा और शासन-प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सशक्त अभियान चलाया जाएगा।
