उत्तर प्रदेश समाचारपूर्वांचलराज्य

मौनी अमावस्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया पौधरोपण

उपभोक्ता फोरम के रीडर स्वतंत्र रावत ने लगाया शमी का पौधा

भदोही (संजय सिंह). मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ को समर्पित शमी के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। यह पौधारोपण स्वतंत्र रावत, रीडर उपभोक्ता फोरम भदोही द्वारा जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया।

उल्लेखनीय है कि शमी के वृक्ष की पत्तियां भगवान शिव को अर्पित की जाती हैं तथा इसकी लकड़ी का प्रयोग हवन-पूजन जैसे धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। इन्हीं धार्मिक एवं सांस्कृतिक मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए मौनी अमावस्या के अवसर पर यह पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर  बनारस रोहनिया में शिक्षण संस्था चलाने वाले माई छोटा स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप कुमार यादव एवं विवेक कुमार मोदनवाल भी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण एवं संस्कृति के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

विदित हो कि इससे पूर्व मकर संक्रांति के अवसर पर भी श्री रावत द्वारा पारिजात का पौधा लगाया गया था। पौधारोपण के दौरान उन्होंने कहा कि “पेड़ लगाइए, पर्व मनाइए” जैसी परंपराओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रकार के प्रयास किए जाते हैं, ताकि पर्व केवल औपचारिक न रहकर समाज और प्रकृति के लिए भी यादगार बन सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button