
भदोही (संजय सिंह). नाबालिग को फुसलाकर भगा ले जाने और फिर दुष्कर्म करने के अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में नाबालिग पीड़िता को पहले ही बरामद किया जा चुका है। दूसरी तरफ दहेज हत्या के मामले में एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
नाबालिग सेदुष्कर्म का प्रकरण गोपीगंज थाना क्षेत्र का है। 16 वर्षीय किशोरी को फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामलेमें गोपीगंज पुलिस ने धारा-363,366 का केस दर्ज किया था। मामले में नाबालिग को बरामद कर लिया गया था।
आरोपी की तलाश में जुटी गोपीगंज पुलिस ने ने शुक्रवार को अभियुक्त करन सिंह पुत्र पंकज कुमार सिंह (निवासी जोगिनका, गोपीगंज) को धर दबोचा। दर्ज केस में धारा-366A,376,406,506 व 3/4 व 16/17 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है।
दूसरी तरफ दुर्गागंज पुलिस ने ग्राम चौर से दहेज हत्या के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने धारा-80, 85 व 3/4 डीपी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया था। दुर्गागंज पुलिस ने वांछित अभियुक्त मुंशीलाल पुत्र स्व. श्रीनाथ बिंद (निवासी ग्राम चौर) को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है।
