वरिष्ठ नेत्र सर्जन और सपा महानगर अध्यक्ष ने किया आई हास्पिटल का शुभारंभ
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). करैली में रविवार को नाज़ मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल की शाखा आई हास्पिटल (60 फीट रोड) का शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ नेत्र सर्जन डा. रोहित अग्रवाल ने फीता काटा। जबकि ओटी का शुभारंभ सपा महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन ने किया। Gynecologist डॉ नाज़ फात्मा, नेत्र विशेषज्ञ डॉ अभिषेक कनौजिया द्वारा मुख्य अतिथियों का बुके, शॉल व मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।
यह भी पढ़ेंः महर्षि वाल्मीकि न होते तो मर्य़ादा पुरुषोत्तम श्रीराम को कौन जानताः Mohan Bhagwat
आई हास्पिटल और नाज़ इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के प्रबंधक सैय्यद मोहम्मद अस्करी ने बताया कि आई हास्पिटल में आंख के सभी प्रकार के आपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक डा. अभिषेक कनौजिया द्वारा आंखों की निशुल्क जांच व दवा वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही आई हास्पिटल द्वारा चयनित आंख के पांच मरीज़ों का डा. रोहित अग्रवाल द्वारा निशुल्क आपरेशन भी किया जायगा।
यह भी पढ़ेंः Yogi Adityanath की अगुवाई में भयमुक्त हुआ व्यापारी समाजः स्वतंत्र देव सिंह
उद्घाटन अवसर पर डा. सैय्यद नाज़िम अहमद, डा. जमशेद अली, डा. हरप्रीत कौर, नेत्र विशेषज्ञ डा. सुजीत कुमार, डा. जावेद, डा. अभिषेक कनौजिया, निसार अहमद, अमित यादव, डा. नावेद शेख, मोहम्मद परवेज़, साहबे आलम, सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, रवींद्र यादव, महबूब उस्मानी, इसराइल, मोइन हबीबी, ओपी यादव, शाहिद प्रधान, मशहद अली खान, अब्दुल समद, सविता कैथवास, मोहम्मद ग़ुफरान खान, मसूद आब्दी, ज़ामिन हसन, अदनान रज़ा, अरहम अब्बास, जयभारत यादव, करन यादव, नितिन मिश्र, विवेक शर्मा, विजय महतो, ज़की रिज़वी, सैय्यद मोहम्मद अस्करी आदि उपस्थित रहे।

