Agniveer Recruitment in Ayodhya: अभ्यर्थियों के लिए एडवाइजरी जारी
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). अयोध्या (Ayodhya) में 16 नवंबर से 06 दिसंबर 2022 तक होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली (Agniveer Bharti) में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडवाइजरी जारी (Advisory issued for candidates) की गई है। कर्नल/निदेशक भर्ती ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन, आधार इनरोलमेंट आईडी से किया है, उन्हें मूल ईआईडी स्लिप लाना अनिवार्य है, जिसके बिना उन्हें रैली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। रैली में अभ्यर्थियों को मोबाइल का प्रयोग करना मना है, सभी अभ्यर्थी अपना आधार से लिंक किया हुआ मोबाइल लेकर आएंगे, जिसे स्विच ऑफ की हालत में रखा जाएगा। अभिलेखों की जांच के दौरान प्रार्थना पत्र में भरे गए डाटा, अभिलेखों में किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर अभ्यर्थियों को निकाल दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थी कोविड-19 डबल वैक्सीनेशन प्रमाण-पत्र भी लाएंगे।
Read Also: Fake Marriage Bureau exposed: प्रयागराज में पांच युवतियां और तीन शातिर गिरफ्तार
पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड है भर्ती रैली: निदेशक (भर्ती) ने बताया कि सभी अभ्यर्थी डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में स्थित रैली ग्राउंड में नाका पोस्ट गेट से ही प्रवेश करेंगे। बताया कि अभ्यर्थी किसी दलाल के झांसे में न आएं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड है। दलालों के बहकावे में आकर पैसा न गंवाएं। अभ्यर्थी नकली एडमिट कार्ड/मार्कशीट अन्य अभिलेखों का इस्तेमाल कर रैली में प्रवेश करने की कोशिश न करें, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर से यह पकड़ में आ जाएगा और अभ्यर्थी को पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।

