Prayagraj पहुंची ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार की यात्रा, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बड्स एक्ट के तहत जमाकर्ताओं की धनराशि वापस दिलाने और शिकायत पर केस दर्ज करवाने की मांग
प्रयागराज (राहुल सिंह). विभिन्न कंपनियों के द्वारा ठगी का शिकार हुए लाखों प्रभावितों के संघ ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार ने आज जनपद मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान परिवार की तरफ से विभिन्न कंपनियों में आम लोगों द्वारा जमा की गई धनराशि को अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी कानून (बड्स एक्ट) और उत्तर प्रदेश (वित्तीय अधिष्ठानों में) जमाकर्ताओं के हित संरक्षण अधिनियम 2016 का अनुपालन सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई।
यह भी पढ़ेंः Ghaziabad: पुलिस मुठभेड़ में चार डकैतों को लगी गोली
सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में जमाकर्ता परिवार के संयोजक मदनलाल आजाद ने कहा, टोगो रिटेल मार्केटिंग, सहारा इंडिया, पर्ल्स, केबीसीएल, कर्मभूमि, साईं प्रकाश, श्रीराम, साइन सिटी, बाइक बोट, साईं प्रसाद, समृद्ध जीवन, कैमुना, आदर्श, जेकेवी, ट्रिनिटी, किसान एग्रो जैसी ठग कंपनियों ने आम लोगों का हजारों करोड़ रुपये ठग लिया और अब आम आदमी भुगतान केलिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। इसके लिए सभी जमाकर्ताओं ने एकजुट होकर जमाकर्ता परिवार की स्थापना की और अब अपनी रकम वापसी की जंग परिवार के बैनर तले लड़ी जा रही है।
यह भी पढ़ेंः Mukhtar Ansari: तीन महीने में कुर्क हुई 63 करोड़ की प्रापर्टी

उन्होंने कहा, बड्स एक्ट व जमाकर्ता संरक्षण अधिनियम 2016 के तहत नियुक्त सक्षम अधिकारियों के पद नाम की पट्टिका कार्यालयों पर लगवाई जाए, ताकि जनपद के ठगी के शिकार लोग वहां पहुंचकर अपनी शिकायत कर सकें। उन्हें कहा कि इसके अलावा जनपद के सभी थानों में थानाध्यक्षों को निर्देशित किया जाए कि ठगों के विरुध मिलने वाली शिकायतों पर अविलंब केस दर्ज कर बड्स एक्ट के तहत नामित न्यायालय में मामला पेशकर ठगे गए लोगों को न्याय दिलाएं।
यह भी पढ़ेंः गोसंरक्षण दिवसः 917 आवारा गायों को भेजा गया गोशाला
प्रवक्ता सुनील शुकल ने कहा उक्त मामलों में आने वाली शिकायतों पर तत्काल केस दर्ज किया जाए, ताकि भविष्य में ठग कंपनीज व सोसाइटीज के प्रलोभन व झांसे में आकर मंडल निवासी अपनी मेहनत की कमाई को डबाने से बच सकें। इसके अलावा मंडल के सभी जनपदों में सरकारी कार्यालयों में बड्स एक्ट की जागरुकता के लिए बैनर व होर्डिंग लगवाई जाए, ताकि जनता को इसके बारे में जानकारी हो और पीड़ित लोग अपनी पीड़ा सक्षम अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकें।
इस दौरान जिला प्रशासन के प्रतिनिधि को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर प्रदेश संयोजक रमेश सिंह, रामलखन पाल समेत सैकड़ों जमाकर्ता मौजूद रहे।


