भदोही अग्निकांडः विधायक दीनानाथ भाष्कर ने दी दस लाख की मदद
इसके पहले ही औराई विधायक दे चुके हैं एक लाख रुपये की सहायता
जिलाधिकारी गौरांग राठी की अपील पर मदद करने वालों की तादात बढ़ी
भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). औराई दुर्गा पूजा पंडाल (Aurai Durga Puja Pandal) में झुलसे/घायलों के बेहतर समुचित उपचार व मृतक परिजनों को राहत उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी गौरांग राठी (District Magistrate Gaurang Rathi) द्वारा की गई मदद की अपील पर पर भदोहीवासी दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। आज औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर (MLA Dinanath Bhaskar ) ने दस लाख रुपये की (विधायक निधि से) मदद की। विधायक ने इसके पहले भी अपने वेतन से एक लाख रुपये की मदद की थी।
विधायक निधि के तहत दस लाख रुपये की सहायता अग्निपीड़ितों को देते हुए औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने जिला प्रशासन से अपील की है कि वह घायलों के इलाज में कोई कोताही नहीं बरतें। अग्निपीड़ितों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने विधायक निधि से 10 लाख रुपये की सहायता प्रदान करते हुए कहा वाराणसी, मीरजापुर, प्रयागराज, भदोही में इलाजरत मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय इलाज कराने में धन की अड़चन नही आयेगी। शासन प्रशासन गंभीरता से लेते हुए बेहतर से बेहतर इलाज कराने के लिए कटिबद्ध है।
यह भी पढ़ेंः Mukhtar Ansari: तीन महीने में कुर्क हुई 63 करोड़ की प्रापर्टी
जिलाधिकारी ने सभी लोगों सहित जनपद के समस्त विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष एवं अधिकारियों/कर्मचारियों से स्वेच्छा से कम से कम एक दिवस का अपना वेतन ’इंडियन रेडक्रास सोसाइटी’ के भारतीय स्टेट बैंक ज्ञानपुर के खाता संख्या-10794999171, आईएफएस कोड- SBIN0007036 में सहायता राशि जमा करने की अपील की है।
जिलाधिकारी की अपील पर औराई ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में सामूहिक दान के रूप में 1.25 लाख, ब्लाक प्रमुख अखिलेश्वर प्रताप सिंह ने एक लाख, भदोही ब्लाक प्रमुख प्रशांत चिंटू/शकुन्तला सिंह द्वारा एक लाख, कालीन निर्यातक परवेज कारपेट के मोहम्मद कलीम द्वारा 51 हजार, आशीष कुमार सिंह द्वारा 51 हजार, अभिषेक कोठारी द्वारा 21 हजार, शिवम बरनवाल द्वारा 21 हजार, अनिल मिश्र द्वारा 21 हजार, प्रवीन दुबे बढ़ौना प्रधान द्वारा 21 हजार, रामतवंकल इंटरमीडिएट कालेज रोही के प्रबंधक राजेश दुबे ने 18 हजार, हौंसिला प्रसाद पाठक ने11 हजार, आशीष कुमार दुबे इटवा औराई ने 11 हजार, पंकज उपाध्याय ने 11 हजार, अमिताभ पाठक लालानगर ने 11 हजार की मदद प्रदान की है।
यह भी पढ़ेंः गोसंरक्षण दिवसः 917 आवारा गायों को भेजा गया गोशाला
इसी क्रम में काजू महेश्वरी सहसेपुर ने 11 हजार, आशीष कुमार ने 11 हजार, वाराणसी कारपेट राजकुमार कोठारी द्वारा 11 हजार, जिपं सदस्य आशीष कुमार सिंह ने 11 हजार, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने 5100 रुपये, माहेश्वरी उद्योग पिंटू द्वारा 5100, हरिकांत तिवारी ने 5100, निवास कुमार एवं आकास बरनवाल द्वारा 5000, पंकज शर्मा एडीईएसटीओ द्वारा 3500 रुपये, पीओ डूडा ने तीन हजार, पवन कुमार शर्मा ने 1100 रुपये की आर्थिक मदद की है।



