ट्रेन से कटकर एक युवक और दो भैंसों की मौत
भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). गोपीगंज थाना क्षेत्र के सराय जगदीश हाल्ट के समीप किशुन देवपुर के पास आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से कैलाश यादव (40) अपनी दो भैंसों के साथ ट्रेन से कट गया, जबकि एक भैंस की हालत नाजुक बनी हुई है।
यह भी पढ़ेंः भदोही अग्निकांडः विधायक दीनानाथ भाष्कर ने दी दस लाख की मदद
घटना के बारे में बताया जाता है कि किशुन देवपुर निवासी सराय जगदीश निवासी कैलाश यादव (40) पुत्र स्व. रामजगी यादव बुधवार को सुबह भैंस चराने के लिए निकला था। इस दौरान एक तरफ से ट्रेन आती दिखाई देने पर भैंस को रेलवे ट्रैक से हटाने में लगा था। इस दौरान कोहरा होने के कारण उसे दूसरे ट्रैक से आ रही ट्रेन नहीं दिखी और वह दोनों ट्रेनों की चपेट में आ गया।
यह भी पढ़ेंः पुलिस मुठभेड़ में चार डकैतों को लगी गोली, 2.45 नगद और जेवरात बरामद
इस दर्दनाक हादसे में कैलाश यादव और दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक कैलाश तीन भाइयों में छोटा था और खेती-किसानी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। कैलाश के दे बेटे व दो बेटियां हैं। हादसे की खबर जैसे ही घर पहुंची कोहराम मच गया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेजा।
