अवध

जश्ने ईद मिलादुन्नबी की महफिल में शायरों ने पढ़े नबी ए करीम की शान में क़सीदे

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मदे मुस्तफा की यौमे विलादत सत्तराह रबिउल अव्वल को रानीमंडी धर्मशाला के सामने इमामबाड़़ा मीर हुसैनी में जश्ने ईद मीलादुन्नबी नबी की महफिल सजाई गई, जिसमें आलिम व ज़ाकिरीन ने नबी ए पाक की अज़मत और उनकी पाकीज़ा शख्सियत का ज़िक्र किया, वहीं शायरों ने एक से बढ़कर एक नातिया कलाम से वाहवाही बटोरी।

यह भी पढ़ेंः दीपावली से पहले Yogi Sarkar का गिफ्टः Electric Car खरीदने पर मिलेगी एक लाख की छूट

नाज़िम ए नजफे अशरफ आफताबे निज़ामत बहलोले हिंद जनाब नजीब इलाहाबादी के जोशीले अशआरों की रुहानी तकबीर, सलातो सलाम के नारों के बीच शायरों को एक-एक कर दावते सुखन देकर अशआर पढ़ाए गए। पैग़ंबरे इस्लाम व इमाम जाफरे सादिक़ की विलादत बा सआदत के मौक़े पर शायरों ने अपने कलाम से महफिल को नूरानी बना दिया। मौलाना सैय्मद रज़ी हैदर साहब क़िबला ने पैग़ंबर को इंसानों के लिए रहमतुल्लिआलेमीन बताया।

अल्लाह की रज़ा के लिए खातिमिए मरतबत खतीमुल अंबिया व मुरसलीन ए रहमतुलल्लि आलेमीन ने मुहब्बत और इंसानियत का किरदार निभाकर रहती दुनिया तक हक और इंसाफ परस्ती का पैग़ाम दिया। मौलाना ने इमाम जाफरे सादिक़ का भी ज़िक्र किया। शायर व मौलाना आमिरुर रिज़वी, शायर आमिरुर रिज़वी, शायर डॉ क़मर आब्दी, शायर अंबर वसीम, शायर व मर्सियाख्वान शहंशाह हुसैन सोनवी व काशिफ मौलाई आदि ने अशआर सुनाया।

यह भी पढ़ेंः Deputy CM ने सर्किट हाउस में की समीक्षा, अस्पताल जाकर मरीजों से की मुलाकात

सैय्यद आदिल हुसैन, सैय्यद अक़ील हुसैन व सैय्यद ज़ैग़म हुसैन के संयोजन में सजाई गई महफिल में इमामबाड़ा मीर हुसैनी को आमदे रसूल के पुरमसर्रत मौके पर रंगबिरंगी लाइटों, फूलों व क़ुमकुम से सजाया गया था। हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन आली जनाब मौलाना ज़ीशान हैदर साहब क़िबला ने आखिरी में रुहानी तक़रीर की। कहा, आयतुल्ला खुमैनी के फैसले के मुताबिक़ जिसका मिस्र के मुफती ए आज़म ने भी खैर मक़दम किया था।

उसके मुताबिक़ सुन्नी व शिया रसूले खुदा की यौमे पैदाइश 12 रबिउल अव्वल से 17 रबिउल अव्वल तक हफ्ता ए वहदत (इत्तेहाद) क़ायम करते हुए मनाएं और उनकी सीरत व किरदार का बयान करें और इस्लाम के सुनहरे उसूलों को आम करें। महफिल में मौलाना आमिरुर रिज़वी, मिर्ज़ा काज़िम अली, शफक़त अब्बास पाशा, सैय्यद मोहम्मद अस्करी, हसन रिज़वी, फैज़ जाफरी, शाहरुक़ क़ाज़ी, असद हुसैन बब्बू, ज़ुलकरनैन आब्दी बशीर हुसैन, हुसैन मेंहदी, असग़र अब्बास, ग़दीर हैदर, शिराज़ रिज़वी, सुफी हसन, तुराब हैदर, माहे आलम, ज़ामिन हसन, तय्याबैन आब्दी, राजन अब्बास, समर, अरशद आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button