अवध

डेंगू पीड़ितों को प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने के लिए लगाए जाएंगे रक्तदान शिविर

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). जनपद में बढ़ते डेंगू के प्रकोप को कंट्रोल करने और पीड़ितों के इलाज के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। इसी क्रम में डेंगू के रोगियों (dengue victims) को प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने केलिए अब जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य महकमे कीतरफ से रक्तदान शिविरों (Blood donation camps) का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः PET: जौनपुर, अमेठी, उन्नाव और कानपुर से धरे गए साल्वर, एजेंट और इनकम टैक्स विभाग का इंस्पेक्टर

यह रक्तदान शिविर 17 अक्टूबर से जनपद के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगाए जाएंगे। सीएमओ डा. नानक शरण ने बताया कि रक्तदान शिविर के लिए गंगापार के मऊआइमा, सोरांव, होलागढ़, कौड़िहार, बहरिया, फूलपुर, प्रतापपुर, धनूपुर, हंडिया, सैदाबाद, बहादुरपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जबकि यमुनापार के चाका, जसरा, शंकरगढ़, कौंधियारा, करछना, मेजा, मांडा, उरुवा और कोरांव की सीएचसी में कैंप लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः मजदूरी कर घर लौट रहे लोगों से भरी नाव गंगा में पलटी, दस डूबे, दो शव बरामद

सीएमो ने बताया कि 17 अक्टूबर को सीएचसी चाका और सोरांव, 18 को सीएचसी कौड़िहरा और जसरा में शिविरों का आयोजन होगा। इसी क्रम में 19 अक्टूबर को सीएचसी शंकरगढ़ और होलागढ़, 20 अक्टूबर को सीएचसी बहरिया और कौंधियारा, 21 अक्टूबर को सीएचसी करछना और फूलपुर, 28 को सीएचसी प्रतापपुर और मेजा में शिविर लगाए जाएंगे।

इसी तरह 29 अक्टूबर को सीएचसी उरुवा, धनूपुर, 31 को हंडिया और मांडा, एक नवंबर को सीएचसी कोरांव और बहादुरपुर दो अक्टूबर को सीएचसी मऊआइमा व सैदाबाद में कैंप लगाएजाएंगे। सीएमओ ने सभी जनपद वासियों से उक्त स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सहयोग की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button